Posts

Showing posts from February, 2016

मै उसकी अदाओं का आशिक,तुम कौन

Image
तितलिओं पर सवार हो,उड़ती हुई आएगी वो, गुलशनो से गुलों का अर्क लबों पे समेट लाएगी वो, तड़पायेगी,तरसाएगी,और थोड़ा गुरुर में गरमाएगी वो, चुपके से विरानो में, हल्के से कानो में शरमाएगी वो, बहारों का बेशकीमती रंगों का लबादा लपेटे इठलाएगी वो, वो जानती है, वो मेरी है, लेकिन फ़क़त जताएगी वो, में आवारा हूँ,फिर भी पता परवाने का परिंदों से पूछेगी वो, चाहे हवाओं के हालात बेकाबू हो,एक लम्हा जुदा ना रह पाएगी वो, क़सक,तड़प,बेचैनी,जूनून,जस्बात और जवानी छलकाएगी वो, स्त्रीलिंग है,अल्फ़ाज़ों से इज़हार नहीं कर पाएगी वो, बस इशारों-इशारों में इश्क़े फ़रमान फरमाएगी वो, बशर्ते "अज्ञात" ही आगाज़े बयाँ करे यही चाहेगी वो, और मेरे खोखले ख्यालों से फिर “कविता” बन जाएगी वो... Click Me For Wow Video

ये साली ज़िन्दगी

Image
खुदी से एक जंग का ऐलान है ज़िन्दगी ,   कदम दर कदम एक इम्तहान है ज़िन्दगी . चिलमन से बाहर झांको तो जहान है जिंदगी ,                                                         चार दिवारी में तन्हा शमशान है ज़िन्दगी . कभी भरी महफ़िल में सुनसान है ज़िन्दगी ,                                                         और कभी विरानो में जश्नों - जान है ज़िन्दगी . किसी से फ़कत उम्मीदों का अरमान है ज़िन्दगी ,                                                    तो किसी से फ़कत रुसवाई का फ़रमान है जिन्दगी . कहीं चिरागों के ग़र्दिश में शशि - सी शान है ज़िन्दगी ,                                               तो कहीं पलकों पे करवट लेती ख़्वाबों की खान है ज़िन्दगी . रब का एक अनौखा और अतुल्य वरदान है ज़िन्दगी ,                                              जो भी है , जैसी भी है ,  मेरी पहचान है ज़िन्दगी . ...