Posts

Showing posts from January, 2018

अंगूरी भाभी उर्फ़ शिल्पा शिंदे ने मारी बाजी, जीता बिग बॉस सीजन 11

Image
मुंबई। बिग बाॅस सीजन 11 को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। जो लोग भाभी जी के फैन हैं वे दिल थामकर बैठ जाऐं। उनकी धड़कनें कुछ बढ़ने वाली हैं। जी हांए लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बाॅस की सीजन 11 में शिल्पा शिंदे ने बाजी मार ली हैं उन्हें इस सीजन का बिग बॉस वीनर घोशित किया गया है। गौरतलब है कि बिग बाॅस काफी पुराना रियलिटी शो है। इसे अब तक कई बाॅलीवुड स्टार्स होस्ट कर चुके हैं। जिनमें अरशद वारसीए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टीए महानायक अमिताभ बच्चन संजय दत्त फराह खान और सलमान खान जैसे सुपर स्टार्स के नाम शामिल हैं।  Watch video Here....  कई लोग ऐसे हैं जो कि बिग बाॅस में आने के बाद सेलिब्रिटि बन गए हैं। बिग बाॅस में कंटेस्टेंट बनकर और बिग बाॅस के घर में एंट्री मिलने के साथ कुछ लोगों का नाम बना और उनकी पहचान बन गई तो कुछ लोगों को इस शो से कोई खास फर्क नहीं पड़ा। जब पूर्व बिग बॉस वीनर के बारे में जानकारी जुटाई गई तो कुछ इस तरह की बातें सामने आईं। शिल्पा शिंदे बिग बाॅस सीजन 11 में शिल्पा शिंदे की जीत हुई है। शिल्पा शिंदे को मुकाबला जीतने पर विनर के तौर पर 44 लाख रूपए की राशि कैश दी गई। शो के फिनाले तक

मकर संक्रांति पर्व, सूर्य बदल देगा अपनी दिशा

Image
औरंगाबाद। हिंदू धर्म के पंचांग को विज्ञान सम्मत और वातावरण से जुड़ाव रखने वाला कहा गया है। इस पंचांग के अनुसार जो व्रत, त्यौहार और पर्व दर्शाए या मनाए जाते हैं उनका पर्यावरण,प्रकृति और मानव से संबंध होता है। ऐसा ही एक पर्व है मकर संक्रांति, जो कि सूर्य के स्थति परिवर्तन और मौसम में शीत ऋतु के प्रभाव को लेकर मनाया जाता है। यूं तो यह पर्व तब मनाया जाता है जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। मगर मौजूदा समय में मकर संक्रांति के पर्व को अंग्रेजी कैलेंडर की दिनांक के अनुसार मनाने का चलन हो गया है हालांकि, तारीख के अनुसार भी मकर संक्रांति उसी दिन मनाई जाती है जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रांति से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाता है।  जिसे बेहद शुभ माना जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति के पर्व को मनाने और पतंगबाजी करने के कारण कुछ लोग इस पर्व को 14 जनवरी को आयोजित किया जाना मान लेते हैं और आसमान में पतंगबाजी कर व तिल – गुड़ के लड्डू खाकर पर्व मनाते हैं. मगर ज्योतिषीय मान्यता है कि, जिस तिथि के अवसर पर सूर्योदय होता है पूरे दिन वही तिथि होत