Posts

Showing posts with the label hindu goddess

मैया मोरी तुमरे दरस की प्यासी मै

Image
मैया मोरी तुमरी मूरत, है वो सबसे प्यारी रे... सुबह शाम मै भजा करूं, तुमरे दरस की प्यासी मै... ओ कमला रानी सुन लो बिनती, ओ मेरी भोली भाली रे... तुमरे द्वारे आये जो भी, भर-भर झोली जाय रे... मैया मोरी तुमरी मूरत है वो सबसे प्यारी रे...! तुमरे नयना करुणा के सागर, तुम-सा न कोई प्यारा रे... मांग में तुमरी लाल सिंदूर, पल-पल रूप बढ़ाए रे... तुमरी छटा है ऐसी निराली, तुम-सा न कोई न्यारा रे... कंगन मोती झुमका बाली, पहन के निकली माता रे... मैया मोरी तुमरी मूरत है वो सबसे प्यारी रे...! आओ सखियों माँ को निहारें, ऐसा न मौका आये रे... माँ का रूप असीम निराला, कंठन पर मुतियन की माला रे... देख मै तो भई दीवानी, जीवन सफल कर डाला रे... मैया मोरी तुमरी मूरत , है वो सबसे प्यारी रे...!!! यहाँ क्लिक करके अपनी प्रार्थना माताजी को भेजे...!!!

हे मानवों : सब्र करो कि करिश्मा है होने वाला

Image
            हे मानवों ! सब्र करो कि करिश्मा है होने वाला, कौन है नासूर,कौन है नम्र-निराला  ?            किसने सुमिरन किया,किसने मुख न खोला ?  कौन है सत्य-साईं,कौन है झूठ बोला ?  देख रहा है सब कुछ वो दीन - दयाला |             हे मानवों ! सब्र करो कि करिश्मा है होने वाला,    किसने पुन्य किया,किसने पाप है पाला ?    कौन है दाता दानी,कौन है लुटाने वाला ?                           किसने ईमानदारी निभाई,किसने बेईमानी में हाथ डाला ? देख रहा है सब कुछ वो दीन - दयाला |           हे मानवों ! सब्र करो कि करिश्मा है होने वाला,    कौन है अधम पाखंडी,कौन है धर्म वाला ?                          किसने माता-पिता को सम्भाला,किसने घर से निकाला ?   कौन है बेकसूर,कौन है गुनाहगार साला ? देख रहा है सब कुछ वो दीन - दयाला ...