Posts

Showing posts with the label freaky funtoosh

Mango Jatra Indore : लोगों ने चखा देवगढ़ और रत्नागिरी के प्रसिद्द हापुस का स्वाद

Image
Indore :   दोस्तों , यूँ तो ऋतुओं के अनुसार कई प्रकार के मेले लगते है , मगर मेंगो जत्रा एक ऐसा मेला है जहां रसीले आमो का लुफ्त उठाया जाता है. इस गर्मी के मौसम में राहत देने वाला यह रसीले आमों का मेला हर वर्ष इंदौर में गाँधी हॉल , M.G. रोड़ पर लगाया जाता है. इस मेले में हापूस आम का स्वाद लेने , बड़ी संख्या में , अपने परिवार के साथ शहर के नागरिक पहुँचते है.इंदौर के लोग खाने-पिने के बड़े शौक़ीन माने जाते है.यहाँ बच्चे से लेकर बुजुर्ग सभी स्वतः ही इस मेले की और खींचे चले आते है और रसीले आमों को बड़े चाव से खाते है. देवगड़ और रत्नागिरी के प्रसिद्द हापूस-   सबसे ख़ास बात यह कि यह आम देवगड़ और रत्नागिरी के प्रसिद्द हापूस आम है जिनको देशभर में पसंद किया जाता है. इस मेले में जनता के लिए एक विशेष व्यवस्था यह भी है कि आप इन आमों को खरीदने से पहले मात्र 30 रुपये प्रति प्लेट लेकर टेस्ट भी कर सकते है. मेंगो जात्रा अपने आप में बहुत ही मनभावन है , यहाँ किस भी प्रकार की कोई एंट्री फीस नहीं है. आयोजक मराठी सोशल ग्रुप-   मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित किया जाता है.आप इस मेले में आम से बनी हुई अन्य ...

Mahashivratri: शिवरात्रि मनाने के पीछे क्या है मान्यता?

Image
कहते है कि भगवान् भोले पर जिसकी भी कृपा रहती है उसका जीवन पूरी तरह सफल और सुखमय हो जाता है. एसा ही है भोलेबाबा का आशीर्वाद. और जो भी भोलेनाथ की उपासना करना है उसके ऊपर भगवान् महांकाल की दया दृष्टि बनी रहती है. और काल भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता. कहते भी है न कि “ अकाल म्रत्यु वो मरे जो काम करे चंडाल का काल, भी उसका क्या बिगड़ेगा जो भक्त है महांकाल का". ऐसे ही है हमारे महांकाल बाबा. कहते है कि भोले बाबा बड़े ही गुस्से वाले है और एक बार अगर उन्हें क्रोध आ जाए तो समझो प्रलय निश्चित है. लेकिन कहा जाता है कि भगवान् शंकर जितने गुस्से वाले है उतनी जल्दी वे अपने भक्तो की बात को सुन लेते है. महिलाये और कुंवारी लड़कियां भगवान् भोलेनाथ का उपवास करती है. और मान्यता तो ये है कि कुंवारी लड़कियां भगवान् शंकर का उपवास एक अच्छे वर को प्राप्त करने के लिए करती है. कहते है कि भगवान् शिव का उपवास करने से कुआंरी लडकियों को अच्छे वर की प्राप्ति होती है. तो कुछ एसी है भगवान् शिव की महिमा.

Rapists Target: बलात्कारी आसानी से बनाते है इनको अपना शिकार

Image
Freaky funtoosh बलात्कार   के आसान शिकार:   क्या कभी आपने सोचा है की   बलात्कार   के सबसे आसान शिकार कौन है ? नहीं ना ; पर यदि हम अपने आस-पास नजर दौड़ाएंगे तो   शीघ्र उत्तर   भी मिल जाएगा , सडको पर घुमने वाली मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाए भीख मागने वाले बच्चे कचरा बिनने वाले बच्चे , आप यह सोच रहे है की यह कैसे सम्भव है ? ये तो बड़े ही गंदे व असभ्य से प्रतीत होते है , पर बलात्कारियो का कोई दिन-धर्म नहीं है | इस पर मुझे कुछ माह पूर्व   की घटना याद आती है जब में मेरे पति के साथ इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र घुमने गई ,  जहा एक महिला फटेहाल कपड़े पहने अपनी बच्ची को लेकर भीख माग रही थी उस महिला के अंग कपड़ो से झाक रहे थे मैंने अपने पति से कहा की इसको कपड़े दिलवा देते है व महिला की मदद करते है और बच्ची को चाइल्ड लाईन रेफर करते है | हमने आस-पास के ठेले वालो से उस महिला के बारे में पूछा तो बड़ी ही ह्दय विदारक घटना हमारे सामने आई की यह महिला बचपन से ही मानसिक रूप से विक्षिप्त है.और किसी व्यक्ति ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ   बलात्कार   किया ,  जिसके पर...

लड़की का बाथरूम MMS विडियो सोशल मीडिया पर हुआ Viral

Image
freaky video आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर लड़कियों के MMS वायरल होते रहते है. जब से इस दूसरी दुनिया का उदय हुआ है, ऑनलाइन क्राइम बहुत बढ़ गया है. कई MMS लड़कियों के प्रेमी भी उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए बनाते है और बाद में उन्हें इन्टरनेट पर डाल देते है.  कई बार होटल के बाथरूम या कपड़े खरीदने से पहले उन्हें पहनकर चेक करने लिए बनाए गए रूम में भी कैमरा होता है. ऐसे में लड़कियों को इन जगह पर विशेष ध्यान रखना चाहिए. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है. इस विडियो को देखकर लग रहा है कि यह लड़की का MMS है , लेकिन आखरी में जो सामने आता है , उसे देख किसी को भी हसीं आ जाएगी. आप भी जरूर देखे यह विडियो. "Watch Video"  

Valentine Day 2017 : जानिये रोज डे पर अपने लवर को कितने गुलाब दे

Image
valentine day आज से वैलेनटाइन वीक की शुरुआत हो गई है. वेसे तो वैलेनटाइन वीक पश्चिमी त्यौहार है , लेकिन भारत में भी यह खास लोकप्रिय है. आज का दिन रोज डे के रूप में मनाया जाता है. आज के दिन लोग एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते है. प्यार को गुलाब का प्रतिक माना जाता है , इसलिए आज के दिन लोग गुलाब का फूल देते है.ज्यादातर लोग लाल गुलाब का प्रयोग करते है , लेकिन कुछ दूसरे रंगों के गुलाब का प्रयोग भी करते है. आइये जानते है गुलाब के किस रंग का क्या सन्देश होता है. लाल गुलाब:- प्यार और इज्जत पिंक गुलाब :- दया और सज्जनता येलो गुलाब :- दोस्ती , वादा और नई शुरुआत सफेद गुलाब :- आध्यात्मिक प्यार और शुद्धता ऑरेंज गुलाब :- कामुक इच्छा और आकर्षण काला गुलाब :- निधन , दुख या किसी से बिछड़ना ग्रीन गुलाब :- जिंदगी , वृद्धि और उत्साह इसके अलावा अगर आप यह सोच रहे हो कि आज अपने प्रेमी को कितने गुलाब के फूल दे तो हम आपको बता देते हैं कि गुलाब की संख्या का क्या मतलब होता है. इसके बाद आप खुद तय करले अपने प्रेमी को कितने गुलाब देना है. एक गुलाब का मतलब होता कि वह आपके लिए लाखों में एक है. दो...

गणतंत्र दिवस: हिंदुस्तान की आवाम को मेरा पैगाम

Image
Republic day 2017 जब-जब भी बात देश प्रेम की आती है तो देश का बच्चा-बच्चा गले-गले तक देशभक्ति से भर जाता है और चरों तरफ देश प्रेम नजर आता है. आज  भारत देश का हर देशभक्त 68 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. देश में सभी जगह गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम हो रहे है.  लोग जगह-जगह तिरंगे को लहराकर उसे सलाम कर रहे है. गणतंत्र दिवस पर आज दिल्ली में भी राजपथ पर देश के शौर्य और संस्कृति की झांकी निकलेगी. इस बार गणतंत्र दिवस पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद मुख्य अतिथि है. इस दौरान परेड में UAE की मिलिट्री का एक दल भी शामिल होगा. 68 वें गणतंत्र दिवस परेड में 17 राज्यों की झांकियां शामिल होंगी. इस दौरान सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए है. ये झांकियां राजपथ पर देश की एकता और विविधता के दर्शन कराएंगी. दिल्ली में आज सुरक्षा के लिए करीब 60 हजार जवान तैनात किए गए हैं. इस मौके पर हमारी ओर से भी आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.#republicday2017

महाभारत की माने तो कभी न बताएं इन 6 लोगों को अपने राज

Image
महाभारत हिन्दुओं का प्रमुख काव्य ग्रंथ है. यह ग्रंथ दुनिया में सबसे बड़ा साहित्यिक ग्रंथ है. इस ग्रन्थ में हमें कई अच्छी बातें और सीख दी गई है. महाभारत के तीर्थयात्रा पर्व में अपनी गुप्त बातों को लेकर भी बताया गया है कि हमें अपनी गुप्त बातें किन लोगों को कभी नहीं बतानी चाहिए. महाभारत के अनुसार अगर आपने अपनी गुप्त बातें इन 6 लोगों को बताई तो आप परेशानी में पड़ सकते हो. आइये जानते है कि हमें अपनी गुप्त बातें किन लोगों को नहीं बतानी चाहिए. * लालची इंसान को कभी भी अपने राज न बताएं , क्यों कि वह लालच में आकर कभी भी आपके राज किसी को बता सकता है. * अपनी गुप्त बातें कभी भी मुर्ख व्यक्ति को न बताएं. मुर्ख व्यक्ति जाने-अनजाने में किसी को भी आपकी बात बता सकता है. * बच्चे बड़े ही मासूम होते है , उन्हें नहीं पता होता है कि किस से कैसी बातें करना है , इसलिए कभी भी बच्चो को अपनी गुप्त बात नहीं बतानी चाहिए. * स्त्रियों के बारे में कहा जाता है कि उनके पेट में कोई बात नहीं टिकती है. स्त्रियां स्वभाव से चंचल होती हैं और कईं बार ऐसी बातें भी सभी के सामने बोल देती हैं , जिससे परिवार का मान-सम्मान कम होता है. ...

Om puri passed away this morning of friday

Image
" जब एक करप्ट आदमी मरता है तो उसकी सत्ता ख़त्म होती है , लेकिन जब एक सच्चा आदमी मरता है तो उसकी सत्ता शुरू होती है"   अगर   आपने घायल वन्स अगेन फिल्म देखी होगी तो   ओम पुरी जी का यह डायलोग जरुर सुना होगा.   आज   बॉलीवुड के मशहूर   अभिनेता ओम पुरी का   सुबह निधन हो गया. ओम पूरी के   मृत्यु की वजह दिल का दौरा पड़ने से   हुई   है.बॉलीवुड ने एक ऐसा फनकार खो दिया जिसकी   मिसाले दि जाती रहेंगी.   ओम   पूरी ने लगभग 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया   हैं.उन्होंने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है. ओम पुरी पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजे जा चुके हैं जो भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में चौथा पुरस्कार है. देश के PM नरेन्द्र मोदी ने भी दुःख जताया है. ओम साहब  2016 में   7 फिल्मों से जुड़े थे. आपको बता दे कि   सलमान खान की इस साल   रिलीज होने वाली फिल्म ' ट्यूबलाइट ' में भी उनका एक रोल था. ओमपुरी 66 साल के थे और पिछले कई वर्षों से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय थे. ओम पुरी थिएटर की दु...

104 साल बाद खुला यह राज,बर्फ से टकराने के कारण नहीं डूबा था टाइटैनिक

Image
मशहूर जहाज टाइटैनिक के बारे में तो आपने सुना ही होगा. इस पर हॉलीवुड में फिल्म भी बनी है , जो कि काफी लोकप्रिय रही. अभी तक सभी यहीं सोचते थे कि टाइटैनिक जहाज बर्फ के पहाड़ से टकराने के कारण डूबा था , लेकिन हाल ही में शोधकर्ताओं ने इस मामले में नया खुलासा करते हुए बताया है कि डूबने से पहले टाइटैनिक में आग लगी थी , जिसके कारण यह काफी कमजोर हो गया था. खबर के अनुसार टाइटैनिक बनाने वाली कंपनी के अध्यक्ष जे. ब्रूस ने जहाज पर सवार अधिकारियों को निर्देश दिया था कि इस आग के बारे में यात्रियों को कुछ ना बताएं. गौरतलब है कि टाइटैनिक अप्रैल 1912 में न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुआ , लेकिन रास्ते में ही अटलांटिक महासागर में डूब गया था. इस हादसे में 1500 से ज्यादा यात्रियों की इस हादसे में मौत हो गई थी. हादसे को लेकर 100 साल से भी ज्यादा समय बाद खुलासा करते हुए शोधकर्ताओं ने कहा है कि टाइटैनिक में लगभग तीन हफ़्तों तक आग लगी रही , लेकिन इस दौरान किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया. आग के कारण जहाज का वह हिस्सा काफी कमजोर हो गया था और जब वह हिस्सा बर्फ के पहाड़ से टकराया तो टूट गया. शोधकर्ताओं ने आग लगने के कारण प...

2016 की ऐसी घटनाएं जिन्हें दिल-दिमाग कभी भूल नहीं पायेंगे

Image
साल 2016 खत्म होने वाला है. जल्द ही नया साल आ जाएगा. साल 2016 जाने वाला है , लेकिन यह साल हमें कुछ ऐसी यादें दे गया है , जिन्हें भूल पाना आसान नहीं होगा. यूँ तो गुजरते वक्त के साथ बहुत से पलों को तो हम भूल भी जाते हैं , लेकिन इस साल देश में कुछ ऐसी घटनाएं घाटी है , जिन्हें हम लंबे समय तक नहीं भुला सकता. ऐसे ही आज हम आपको देश की कुछ अनचाही यादों के बारें में बताना चाहते है जिन्हें आसान से भुलाया नही जा सकता. * नोटबंदी : इस फैसले का क्या असर होगा इसका तो हमें नहीं पता , लेकिन इस फैसले को देश कभी नहीं भुला सकेगा. * सर्जिकल स्ट्राइक : इस साल भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए सर्जिकल स्ट्राइक किया.इस ऑपरेशन में 38 आतंकी मारे गए. *   जयललिता की मौत : यह तमिलनाडु के लोगों को हमेशा याद रहेगा. इस साल तमिलनाडु की मुख्यमत्री जयललिता का निधन हुआ. उनके निधन के दुःख से ही कई लोगों की म्रत्यु हो गई. * उरी हमला : उरी में आर्मी हेडक्वार्टर पर हुए आतंकी हमले ने देश को आक्रोश से भर दिया. हमले में सेना के 17 जवान शहीद हो गए थे. * पठानकोट हमला : उरी हमले से पहले पठानकोट में भी आतंकी हमला हुआ था , जिस...