Posts

ऐ ग़ालिब तेरे शहर में,ये कैसी गरमी?

Image
ऐ ग़ालिब तेरे शहर में ये कैसी गरमी है कहीं इंसानियत पे अत्याचार तो कहीं हेवानियत और बेशर्मी है किसे बयां करूँ ? ये शब्दों की सहानुभूति ... कहीं मासूमों   से   बलात्कार तो कहीं धर्मान्ध अधर्मी है ऐ ग़ालिब तेरे शहर में ये कैसी गरमी है कहीं   खुल रहा अय्याशी   का बाज़ार , तो कहीं बढ़ रही कुकर्मी है निति के दोहे अब किसी को रास नहीं आते कहीं वेश्याओं का व्यापार तो कहीं इंसानों में नदारद नरमी है ऐ ग़ालिब तेरे शहर में ये कैसी गरमी है?                      

परछाई,महबूबा यूँही नहीं तुम पर मरेगी

Image
एक दिन परछाइयां जरुर बोलेगी, अनल बर्फ के आंसू जरुर घोलेगी, समीर को न गिला न शिकवा होगा, ना बदरिया का कोई सिलसिला होगा |   जब ये कायनात डग - मग डोलेगी , फुर से चिड़िया दाना चुगकर, खुले आसमां में छम - छम तेरेगी , तुम ताकते रहना नदी किनारे, मछली सारे रजिया के राज खोलेगी | कलियों की कहानी पुरानी हो गई, अब गलियों में जवानी दीवानी हो गई, शबनम से अब हाला नहीं भरेगी, शराबियों से अब शराब नहीं डरेगी | तुम आइना क्यों देखते हो- महबूबा युहीं नहीं तुम पर मरेगी, थोड़ी घड़ियाँ थामकर चलो यारों, इनकी कदम - कदम पर जरुरत पड़ेगी | एक दिन परछाइयां जरुर बोलेगी, अनल बर्फ के आंसू जरुर घोलेगी 

जाने क्यूँ ये दर्द,मीठा-मीठा-सा लगता है

Image
जाने क्यूँ ये दर्द, मीठा-मीठा -सा लगता है हर ज़ख्म पर कोई, मिश्री घोल रहा हो जैसे अपने ही आंसुओं पर, दरिया बन गई है ये आँखें हर नज़र में कोई शख्स,शबनम टटोल रहा हो जैसे अपनों का कारवां अपनी ही नब्ज़ में शूल सा लगता है          कतरा कतरा यूँ घुट-घुटकर खुदी को ज़ार-ज़ार कर रहा हो जैसे ऐ जहां वालों अब तो विराना ही अपना ताजमहल लगता है                       शीशों के घरोंदो में दम साँसों का,बार-बार लुट रहा हो जैसे !

कोका कोला से मछलियों को खट्टे डकार आते है

Image
                                                                                                                       आसमाँ से हल्का हनीमून टपकता है ,                                    फिर भी धरती पे प्यासा शराबी है क्यूँ ?                                  ...

JNV गुरुकुल-अटूट रिश्तों का आँगन

Image
                                              दौर-ऐ-जहाँ की यादें बेशुमार,                   ख़्याल-ऐ-शान में है,                       गुज़रा हुआ एक-एक लम्हा,                       गुरुकुल का ध्यान में है |                           उस ज़मीं के ज़र्रे-ज़र्रे को,                 ...

दादुर का दर्द

Image
दादुर कहे आज उदर मे बड़ी उथल पुथल है,,,,, पत्तों पे लेटा टमी थामे दादुर बड़ा व्याकुल है,,,,,,,, नैना सातवे आसमान पर ख्यालों मे झूल है ,,,,,,, तन-बदन,अंग-अंग सारा यौवन बड़ा शिथिल है,,,,,, बदरिया गरजे आवाजों की शंक्नाद पल-पल है ,,,,,, ऐसा प्रतीत हो रहा जैसे लूज़ मोशन की पहल है,,,,,,,,,, करवटों पे करवटें जिंदगी बस जल-थल,जल-थल है ,,,,,,,, हरा-भरा संसार हो रहा जैसे निगाहों मे धुल-धूमिल है ,,,,,,,,,, प्राण पखेरू कब उड़ जाए जहनो-जिया मे बड़ी हलचल है ,,,,,,,, साँसों को साँसों से लगता जैसे ट्रेफिक जाम की दखल है,,,,,,,,, चहरे पे डर-खौफ,भय-भ्रम और कंगालों-सी शकल है ,,,,,,,, कहे दादुर दीनहीन अब मौत ही मेरी बस मंजिल है,,,,,,,,,

महज चेचिस पर ही झुर्रियों ने ली अंगड़ाई है

Image
महज चेचिस पर ही झुर्रियों ने ली अंगड़ाई है महज हाड़-मांस में ही कल-पुर्जों की हुई घिसाई है बाखुदा मोहब्बत तो आज भी कतरे-कतरे में उफान पर है इस नामुराद जमाने ने हम पे बुड़ापे की सिल लगाईं है यूँ तो तज़ुर्बा जवानी का बेशुमार रहा इस ख़ादिम को यूँ तो हुस्न की अनारकलियों ने दिलो-जान से चाहा इस सलीम को लेकिन अब इन बदनों की हवस से दिलों की हुई रुसवाई है हम अपने इश्क की मिसाल क्या दे तुमको ऐ जहां वालों हम अपने हुनर को कैसे सोंप दे तुमको ऐ जहां वालों डूबकर किया है इश्क ये मुलाक़ात उसी की सच्चाई है !