Posts

मै उसकी अदाओं का आशिक,तुम कौन

Image
तितलिओं पर सवार हो,उड़ती हुई आएगी वो, गुलशनो से गुलों का अर्क लबों पे समेट लाएगी वो, तड़पायेगी,तरसाएगी,और थोड़ा गुरुर में गरमाएगी वो, चुपके से विरानो में, हल्के से कानो में शरमाएगी वो, बहारों का बेशकीमती रंगों का लबादा लपेटे इठलाएगी वो, वो जानती है, वो मेरी है, लेकिन फ़क़त जताएगी वो, में आवारा हूँ,फिर भी पता परवाने का परिंदों से पूछेगी वो, चाहे हवाओं के हालात बेकाबू हो,एक लम्हा जुदा ना रह पाएगी वो, क़सक,तड़प,बेचैनी,जूनून,जस्बात और जवानी छलकाएगी वो, स्त्रीलिंग है,अल्फ़ाज़ों से इज़हार नहीं कर पाएगी वो, बस इशारों-इशारों में इश्क़े फ़रमान फरमाएगी वो, बशर्ते "अज्ञात" ही आगाज़े बयाँ करे यही चाहेगी वो, और मेरे खोखले ख्यालों से फिर “कविता” बन जाएगी वो... Click Me For Wow Video

ये साली ज़िन्दगी

Image
खुदी से एक जंग का ऐलान है ज़िन्दगी ,   कदम दर कदम एक इम्तहान है ज़िन्दगी . चिलमन से बाहर झांको तो जहान है जिंदगी ,                                                         चार दिवारी में तन्हा शमशान है ज़िन्दगी . कभी भरी महफ़िल में सुनसान है ज़िन्दगी ,                                                         और कभी विरानो में जश्नों - जान है ज़िन्दगी . किसी से फ़कत उम्मीदों का अरमान है ज़िन्दगी ,                                                    तो किसी से फ़कत रुसवाई का फ़रमान है जिन्दगी . कहीं चिरागों के ग़र्दिश में शशि - सी शान ...

"Lucky Donkey" एक गधे की कहानी, कविता की जुबानी !

Image
One day i saw a...   गधा , He was fully wood...  से लदा , I found very...  विचित्र , When i saw this...  चित्र , My heart came in...  दया , And i near him... गया , I asked some words from... गधा , Why are you wood... से लदा ? He started a harmful...  कहानी , That was liking ... जानी-पहचानी , But with him,his master did... मनमानी , He did not give him... दानापानी , And  daily  kept in परेशानी , After hearing this sad...  कहानी , Really i have very... हे रानी , As animals also have...  जिंदगानी , Immediately i decided this... बिंदु , Any safe place,along with ...  गधा चल्दुं , Finally we were going ... साथ - साथ , And master was with blank... हाथ , Bye-Bye was being done by.. पुछडी , And master felt in his heart ... चोट  कढ़ी  | Arun "@gyat" Pancholi Click Me For Wow Video...

सिसकती साँसों से पूछो,मेरा क्या है?

Image
सिसकती साँसों से पूछो , वक्त का पहरा क्या है ? रजनी लपेटे सफेदी में , शशि में इतना , गहरा क्या है ? है भान नभ के , भानु प्रताप को , लबों पे लालिमा लिए , सवेरा क्या है ? क्यूँ गुलशन करता , नाज इतना शुलों पे , है एहसास गुलों को , भंवरों का पहरा क्या है ? क्षितिज को साहिलों से मिलाती , सागर पे लहराती , सरगम - सी लहरों का , बसेरा क्या है ? माटी से माटी तक का सफ़र , जानता है सिर्फ वो कुम्हार कि इस खोखले खिलौने का , चेहरा क्या है?

BlitZ BirtH-Midnight Miracle

Image
In the whole unique universe, The origin of blitz birth, Merely due to pre decided plan, Or an uncontrolled excited accident. Sometime gently sometime stupidly, So far not so sure about the result, Normal-abnormal- subnormal, Dump death or midnight miracle. Seriously all these wow wonders, Just a creativity of a meson moment, I-you-we-they living or non-living, No one knows the girth of birth, The measuredly measured motto. When you get birth you cry, & all around you feel joy, When you die you feel joy, & all around you cry, The process of birth, Again & again try, So here is no ending, In the whole unique universe, The origin of blitz birth…..                  The origin of blitz birth---- Arun“@gyat”Pancholi

ऐ ग़ालिब तेरे शहर में,ये कैसी गरमी?

Image
ऐ ग़ालिब तेरे शहर में ये कैसी गरमी है कहीं इंसानियत पे अत्याचार तो कहीं हेवानियत और बेशर्मी है किसे बयां करूँ ? ये शब्दों की सहानुभूति ... कहीं मासूमों   से   बलात्कार तो कहीं धर्मान्ध अधर्मी है ऐ ग़ालिब तेरे शहर में ये कैसी गरमी है कहीं   खुल रहा अय्याशी   का बाज़ार , तो कहीं बढ़ रही कुकर्मी है निति के दोहे अब किसी को रास नहीं आते कहीं वेश्याओं का व्यापार तो कहीं इंसानों में नदारद नरमी है ऐ ग़ालिब तेरे शहर में ये कैसी गरमी है?