हाय : तेरे होठों की लाली


तीर नयन के मारे थे,
हम पर कितने किये इशारे थे,
कितने तुम्हारे चहिते,
कितने तुम्हारे प्यारे थे,
उम्र थी वह बाली,
हाय ! तेरे होठों की लाली...


मन के आँगन में,
सपनो के दामन में,
खिले-खिले यौवन में,
लगती थी शराब की प्याली,
हाय ! तेरे होठों की लाली...


वो आँखों का नशिलापन,
हाथों में खनकते सतरंगी कंगन,
गोरे-गोरे गालों का गुलाबीपन,
और नाक पर बलखाती बाली,
हाय ! तेरे होठों की लाली...


चाल में तेरी वो लचीलापन,
यूँ उभरता हुआ तेरा गुलबदन,
उस पर पायलों की बजती छन-छन,
और वो अदा तेरी मतवाली,
कसम से लगती थी कच्ची कली,
हाय ! तेरे होठों की लाली.......!!!!

Comments

Popular posts from this blog

Holi Celebration In India: मुबारक हो प्रेम और भाईचारे की होली

Motorcycle Stunts: लड़का शेर तो लड़की सवा शेर

Actor Ajaz Khan: मोदी और योगी अगर माई के लाल हो,मर्द हो,तो फिर हार्ले डेविडसन को बंद करें