आतंक का दुश्मन,दोस्त का सहारा हिंदुस्तान हमारा



सबका प्यारा, सबका चहिता, राज दुलारा,
3 नामों से विश्व ने जिसको है पुकारा,
सबकी धड़कन, सबकी जान, आँखों का तारा,
ऐसा है विश्व विख्यात हिंदुस्तान हमारा…..

आतंक का दुश्मन, दोस्त का सहारा,
ना तेरा, ना मेरा, सब कुछ अपना हमारा,
कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही नारा,
ऐसा है विश्व विख्यात हिंदुस्तान हमारा....

रक्षक है जिसका ये हिमालय हरा-भरा,
जो है त्रिकोणीय अनंत-सागरों से घिरा,
जहां से शुरू होता हर रमणीय नजारा,
ऐसा है विश्व विख्यात हिंदुस्तान हमारा....

आँचल में जिसकी पैदा हुए तुलसी-संत-कबीरा,
गरल पान किया जिसने वो है मीरा,
हिन्दू-मुस्लिम, सिख-इसाई सबका यहाँ बसेरा,
ऐसा है विश्व विख्यात हिंदुस्तान हमारा.....

प्राचीन सभ्यता का अद्भुत नजारा,
ताजमहल, लालकिला, गगनचुम्बी क़ुतुब मीनारा,
हरे-भरे खेत-खलिहान और धान का कटोरा,
ऐसा है विश्व विख्यात हिंदुस्तान हमारा.....
ऐसा है विश्व विख्यात हिंदुस्तान हमारा.....

Wishing You Happy Independence Day








Comments

Popular posts from this blog

Holi Celebration In India: मुबारक हो प्रेम और भाईचारे की होली

Mothers Day-My heaven is only under your feet

What happens after your death, big question