घरेलु नुस्खे: इस दिवाली ऐसे बढाएं अपनी खूबसूरती

होम रेमेडीज फॉर फेस

दीपावली पर हर घर साफ-सुथरा और दीपों की सजावट से चकाचौंध रहता है, हर इंसान नए-नए परिधान पहनता है और सभी को दिवाली की शुभ कामनाए देता है. लेकिन इन सब के अलावा जो जरुरी होता है वह है आपके चेहरे का चमकना-दमकना जो आपकी ख़ुशी और त्यौहार में चार चाँद लगा देता है. मैं आपको बताने जा रही हूँ कुछ घरेलु नुस्खे जो आपके चेहरे को लालिमा से भर देंगे।

आलू- आप एक आलू को घिसकर इसका जूस निकाल ले और फिर अपने अफ्फेक्टेड चेहरे पर 30 मिनट तक लगाकर रखे. आप ऐसा  रोज लगभग एक महीने तक करें। 

लेमन जूस- आप  जानते है की लेमन जूस एक बहुत ही स्ट्रांग ब्लीचिंग एजेंट है इसलिए जिनकी स्किन सेंसिटिव हो वे इसका उपयोग ना करें। आप undiluted लेमन का जूस लेकर अपनी उँगलियों से मुहं पर घिसे, फिर इसको 15 मिनट तक रहने दे और बाद में धो लें. इससे चेहरे का कालापन दूर हो जाता है.

पपीता- पपीता स्कार और डार्क स्पॉट ख़त्म करने में काफी सहायक है. आप पपीते के छिलके को काटकर दही,बेसन,गुलाब जल,मुल्तानी मिटटी,शहद और हल्दी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाये। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 30 मिनट तक रहने दे और फिर धो लें.

इन उपायों को करने से आपका चेहरा चांदी सा दमकने लगेगा और पब्लिक कहेगी वाह-वाह क्या बात है ! 

Comments

Popular posts from this blog

What happens after your death, big question

Mothers Day-My heaven is only under your feet

मकर संक्रांति पर्व, सूर्य बदल देगा अपनी दिशा