आखिर महिलाएं क्यों नहीं फोड़ सकती नारियल?

coconut use

नारियल को हिन्दू धर्म में एक शुभ फल माना जाता है, किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले नारियल को फोड़ा जाता है. माना जाता है कि इससे कार्य अच्छे से सम्पन्न होता है. नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है. कोई भी वैदिक या दैविक पूजन प्रणाली श्रीफल के बलिदान के बिना अधूरी मानी जाती है. 

हालाँकि इस सब के बावजूद एक तथ्य यह भी है कि नारियल को महिलाएं नहीं फोड़ती है. लेकिन कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है. दरअसल नारियल बीज रूप है, इसलिए इसे उत्पादन अर्थात प्रजनन का कारक माना जाता है.

नारियल को प्रजनन क्षमता से जोड़ा गया है. महिलाऐं बीज रूप से ही शिशु को जन्म देती हैं, इसलिए महिलाओं के लिए बीज रूपी नारियल को फोड़ना अशुभ माना गया है. यही कारण है कि देवी-देवताओं को श्रीफल चढ़ाने के बाद पुरुष ही इसे फोड़ते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

What happens after your death, big question

Mothers Day-My heaven is only under your feet

मकर संक्रांति पर्व, सूर्य बदल देगा अपनी दिशा