Opal capital of the world:जहां पूरा गाँव रहता है मिटटी के ढेरों के निचे

living room
बस इतना जान लीजिए कि यह गाँव एक अजूबा ही है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है । विचित्र सा यह गाँव आस्ट्रेलिया में एडिलेड शहर से 846 किमी दूर बसा हुआ है। यह देखने में तो पूरा एक खाली मैदान सा लगता है लेकिन मैदान के नीचे एक खुबसूरत सा गाँव है यह ऊपर से दिखने में एक मिटटी के ढेर के समान नजर आते है ।
living house
आपको बता दे कि अंदर से इसकी बनावट पूरी तरह एक भव्य शाही महल की तरह है। इस गाँव की खासियत यह है कि जमीन के अंदर बने घर बहुत ही खूबसूरत है। इस गाँव में रहने वाले लोगों की संख्या 3500 के लगभग है और इस गाँव का नाम कुबेर पेड़ी है।इस गाँव को ‘Opal capital of the world’ नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर दुनिया का लगभग 95 फीसदी ओपल पाया जाता है। ओपल का मतलब एक दूधिया रंग का कीमती स्टोन होता है ।

आप को बता दे कि यह घर देखने में बहुत ही सुंदर नजर आता है। इन्हें घरों को बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया गया है । यहाँ पर जमीन के अंदर सिर्फ घर ही नहीं है बल्कि इसके अंदर कई होटल, स्पा, चर्च, कैसीनो, पब और कुछ संग्रहालय भी बने हुए है । इसमें कई हॉलीवुड फिल्मो की शूटिंग भी हो चुकी है। 

इस जगह की एक ख़ास बात यह भी है की यहाँ पर ना तो गर्मियो में A.C. की जरूरत पड़ती है और न ही सर्दियों में हीटर की जरुरत होती है। आप भी देखिए इन अजीब तस्वीरों को ।


Comments

Popular posts from this blog

Holi Celebration In India: मुबारक हो प्रेम और भाईचारे की होली

Mothers Day-My heaven is only under your feet

What happens after your death, big question